
एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान और कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘सतत नर्सिंग शिक्षा’ (CNE) कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत संस्थान समय-समय पर कार्यशालाओं, सम्मेलनों और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिससे नर्सिंग स्टाफ नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकों से अवगत हो सकें।

उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने इसे नर्सिंग प्रोफेशन के लिए लाभकारी बताया। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्या श्री और डीन रिसर्च प्रो. शैलेन्द्र हांडू ने भी इस पहल की सराहना की। मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉ. अनिता रानी कंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त है और इससे नर्सिंग सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
कार्यक्रम के पहले दिन बाल चिकित्सा वेंटिलेशन और श्वसन सहायता विषय पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post