देहरादून के हाथीबड़कला बाजार में व्यापारियों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दी दीपावली की शुभकामनाएं
उत्तराखंड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के हाथीबड़कला बाजार में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई दी।
मंत्री जोशी ने बाजार में घूमकर व्यापारियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी सद्भाव का प्रतीक है और इसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व स्वदेशी उत्पादों के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post