देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली में ₹298.06 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने ₹243.38 लाख की लागत से निर्मित विलासपुर काड़ली पेयजल योजना का लोकार्पण तथा 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल में ₹54.68 लाख की लागत से बनने वाले विद्यालय भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध होगा। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह धामी, राज्य आंदोलनकारी नंदी बिष्ट और समाजसेवी प्रगति सडाना को सम्मानित किया गया।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post