
वर्ष 2027 के कुंभ मेले को सफल, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों और संत समाज के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री धामी ने संत-महात्माओं के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कुंभ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का महापर्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार अखाड़ों के साथ निरंतर संवाद रखकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं—सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, तकनीकी सुविधाओं और श्रद्धालु सेवाओं—को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करेगी।
संत समाज ने भी मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि कुंभ-2027 को विश्वस्तरीय आयोजन बनाने में वे सरकार के साथ पूर्ण सहयोग करेंगे।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post