
होली पर्व के दौरान कैम्प 108 आपातकालीन सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। अधिक कॉल आने की संभावना को देखते हुए सेंट्रल कॉल सेंटर में अतिरिक्त टेक्निकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि इमरजेंसी में एम्बुलेंस को तुरंत रवाना किया जा सके।
प्रदेश के सभी जिलों में कैम्प 108 सेवा द्वारा मोबाइल टीमों का गठन किया गया है, जो होली के दिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल सहित अन्य जिलों में तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का आंकलन करेंगी।
इसके अलावा प्रदेशभर में 18 अतिरिक्त बैकअप एम्बुलेंस तैनात की गई हैं, ताकि किसी वाहन के खराब होने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। फ्यूल की किसी भी समस्या से बचने के लिए पहले से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
बैठक के दौरान अनिल शर्मा ने प्रदेशवासियों को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण होली की शुभकामनाएं दीं और सर्दी-जुकाम से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील की।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post