सीडीएस अनिल चौहान के श्रीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीएस, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए सीडीएस ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जागरूक नागरिक भी इसकी पहली रक्षा पंक्ति होते हैं। उन्होंने मेडिकल छात्रों को समाज का स्वास्थ्य रक्षक बताते हुए कहा कि आपदा, महामारी और आपात स्थितियों में उनकी भूमिका सीधे राष्ट्रसेवा से जुड़ी है।
उन्होंने बदलते वैश्विक परिदृश्य, साइबर और तकनीकी खतरों का उल्लेख करते हुए “Whole-of-Nation Approach” की आवश्यकता बताई। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए इसे आतंकी ढांचे के विरुद्ध निर्णायक कदम बताया।
स्वास्थ्य मंत्री ने सीडीएस के मार्गदर्शन को छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया, वहीं प्राचार्य ने उनकी उपस्थिति को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post