दुधली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट के झंडोंद गांव स्थित जंगल में लावारिस हालत में एक क्षतिग्रस्त कार मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार जंगल में खड़ी हुंडई वरना (UK 07 FN 9374) कार पूरी तरह से तोड़फोड़ की गई थी। वाहन के चारों टायर निकाल लिए गए थे और गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेद बोरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन मिलने से ग्रामीणों में किसी बड़ी वारदात की आशंका बनी हुई है।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन स्वामी की पहचान और कार यहां तक कैसे पहुंची, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी या आपराधिक गतिविधि से जुड़ा हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।
उमेद बोरा।
जनप्रतिनिधि सिमलास ग्रांट।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post