देहरादून में साइबर सुरक्षा माह के तहत एएसपी साइबर क्राइम कुश मिश्रा ने आमजन से डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके लीक होने से साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।
एएसपी मिश्रा ने नागरिकों को सलाह दी कि वे अपने डेटा ब्रीच की जांच के लिए गूगल पर “have I been pwned” सर्च करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और व्हाट्सएप व टेलीग्राम के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड्स से सावधान रहें।
उन्होंने बताया कि वीपीएन सर्वर और टोर सर्च इंजन के कारण साइबर अपराधियों तक पहुँचना कठिन हो गया है, इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
साथ ही, उन्होंने नागरिकों से साइबर क्राइम सेल की व्हाट्सएप ब्रॉडकास्ट कम्युनिटी (नंबर: 9411112759) से जुड़ने की अपील की, ताकि उन्हें समय-समय पर साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिलती रहे।
कुश मिश्र, एएसपी साइबर
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post