उत्तराखंड कांग्रेस में संगठन और चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारियों को तेज़ करते हुए गणेश गोदियाल को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। नई नियुक्तियों में प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, करन माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे और किसी भी गुटबाजी को खत्म करेंगे। उन्होंने कांग्रेस के अनुभवशील नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
पार्टी का मानना है कि इस सकारात्मक प्रयास से संगठन में संतुलन आएगा और चुनावी रणनीति में नया जोश आएगा। करन माहरा ने इसे हाईकमान का सराहनीय कदम बताया, वहीं प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत के अनुभव से पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है। इस बदलाव के जरिए कांग्रेस ने विपक्ष में अपनी तैयारी को और भी संगठित और प्रभावी बनाने का संकेत दिया है।
हरीश रावत, पूर्व सीएम
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post