
देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा घंटाघर पर पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के शताब्दी जन्मदिवस के अवसर पर पंचस्नान, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड को बचाने और मूल निवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा, वन्यजीव हमलों और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला ने राज्य बचाओ आंदोलन को पुनः खड़ा करने की आवश्यकता बताई।
वहीं केंद्रीय महामंत्री बृजभूषण सजवान ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के नाम पर किसी बड़े संस्थान का नाम न रखे जाने पर सवाल उठाया। कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित कर सभी ने बडोनी जी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post