
देहरादून में क्रिसमस एवं आगामी नववर्ष के मद्देनज़र दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में नगर के प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने स्वयं अधिकारियों के साथ विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।
एसएसपी ने हुड़दंग व अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान घंटाघर, दिलाराम चौक, मसूरी डायवर्जन, सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से रिस्पना पुल तक यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post