उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ कोटद्वार में “यूनिट मार्च” और तिरंगा पदयात्रा में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अध्यक्ष खण्डूडी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल को “आयरन मैन ऑफ इंडिया” कहा जाने के पीछे के योगदान और स्वतंत्रता के बाद 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को याद दिलाया।
पदयात्रा तड़ियाल चौक के-प्राइड मॉल से मालवीय उद्यान तक आयोजित की गई, जहां सांसद अनिल बलूनी ने सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र-निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला और एकता एवं राष्ट्रभावना का संदेश दिया।
कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post