देहरादून में विभिन्न पर्यावरणीय एवं सामाजिक संगठनों ने भागीरथी इको जोन क्षेत्र में देवदार के जंगल के लिए जारी वन स्वीकृति को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठनों के प्रतिनिधियों ने पर्यावरण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय और राज्य वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर विस्तृत पत्र सौंपा। प्रतिनिधियों ने कहा कि इको जोन में किसी भी प्रकार की वन क्षति पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा है। यह पहल हाल ही में हर्षिल में देवदार वन क्षेत्र में चलाए गए रक्षा सूत्र अभियान के समर्थन में आगे की कार्रवाई का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post