देहरादून में युवा शिव सेना, उत्तराखंड ने देहरादून जनपद में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व अन्य घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों में फर्जी दस्तावेजों के उपयोग और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत करते हुए व्यापक सत्यापन अभियान चलाने की मांग की।
इस दौरान युवा शिव सेना ने शहर में विरोध जुलूस निकालकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर आक्रोश जताया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यह मामला कानून-व्यवस्था और शहर की सुरक्षा से जुड़ा है, जिस पर प्रशासन को शीघ्र ठोस कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शिव सैनिक उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post