Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रक्षाबंधन से पहले देहरादून की ग्रामीण महिलाओं ने संवारा राखी कारोबार, सास-बहू की जोड़ी बनी मिसाल

Crime Patrol by Crime Patrol
August 22, 2026
in उत्तराखंड, रोजगार
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
business
4
VIEWS

रक्षाबंधन के त्योहार से पहले देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं हैंडमेड राखियों के कारोबार के जरिए आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सहयोग से रायपुर, सहसपुर और डोईवाला क्षेत्र की महिलाएं राखी निर्माण को स्वरोजगार का जरिया बनाकर अपनी आय बढ़ा रही हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

रायपुर के मालदेवता क्षेत्र की सास-बहू लीला रावत और अलका रावत की जोड़ी इन दिनों खास चर्चा में है। आशा किरण स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दोनों महिलाओं ने इस वर्ष 2,000 से अधिक राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से करीब 1,500 राखियां तैयार हो चुकी हैं। पिछले वर्ष दोनों ने करीब 1,200 राखियां बेचकर 25 हजार रुपये का मुनाफा कमाया था।

प्राइवेट नौकरी छोड़ शुरू किया राखी कारोबार

अलका रावत ने प्राइवेट नौकरी छोड़कर अपनी सास के साथ राखी निर्माण का काम शुरू किया। दोनों ने मिलकर ‘विनी वंडर्स क्रिएशन’ नाम से दुकान भी शुरू की है। अब उनके उत्पादों की मांग स्थानीय बाजार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बढ़ रही है। उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर भी मिल रहे हैं।

महिलाएं ऊन, क्रोशिया, रुद्राक्ष और नजरबट्टू जैसी सामग्री से पारंपरिक राखियों के साथ ही आधुनिक डिजाइन की राखियां भी तैयार कर रही हैं। इससे ग्राहकों को अलग-अलग पसंद और बजट के अनुसार विकल्प मिल रहे हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-22-at-11.16.59-2.mp4

अलका रावत

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-22-at-11.16.58.mp4

लाभार्थी: लीला रावत

करीब 100 महिलाएं कारोबार से जुड़ीं

सहसपुर और डोईवाला क्षेत्र की करीब 100 महिलाएं भी राखी निर्माण और बिक्री के इस कारोबार से जुड़ी हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं घर से ही रोजगार का अवसर प्राप्त कर रही हैं और त्योहार के सीजन को आय बढ़ाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि महिलाओं के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए देहरादून के प्रमुख मॉलों में स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा 24 से 27 अगस्त तक सचिवालय में पांच स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं राखियों के साथ-साथ अन्य स्थानीय उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएंगी।

सरकारी सहयोग और बाजार की उपलब्धता से ग्रामीण महिलाओं के इन छोटे कारोबारों को नई पहचान मिल रही है। रक्षाबंधन का यह सीजन उनके लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बनकर सामने आया है।

इसे भी पढ़ें

Met

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की

October 9, 2026
Dehradun

देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

October 9, 2026
Dinesh Arya

दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

October 9, 2026
street vendor

कुंभ मेला 2027 की विकास योजनाओं में शामिल होंगे स्ट्रीट वेंडर्स? संजय चोपड़ा ने उठाई मांग

October 9, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-22-at-11.16.59.mp4

अभिनव शाह, मुख्य विकास अधिकारी

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-22-at-11.16.59-1.mp4

अनीता पंवार, निदेशक, सहायक परियोजना

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

भीमताल में बागवानी को लेकर बैठक, काश्तकारों ने रखीं एप्पल-कीवी उत्पादन की समस्याएं

Next Post

पटेल नगर फायरिंग के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Next Post
Protest

पटेल नगर फायरिंग के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Kotdwa

कोटद्वार में लखपति दीदी सम्मेलन, ऋतु खण्डूडी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Holi

देहरादून में बैठकी और खड़ी होली का सांस्कृतिक संगम

7 months ago
honored

विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित

2 months ago
सावधान! उत्तराखंड में बारिश की कमी और सूखी ठंड बनी बच्चों की दुश्मन; निमोनिया और अस्थमा का बढ़ा खतरा

सावधान! उत्तराखंड में बारिश की कमी और सूखी ठंड बनी बच्चों की दुश्मन; निमोनिया और अस्थमा का बढ़ा खतरा

9 months ago
Kundan

महामंत्री कुंदन परिहार का कांग्रेस पर तंज: “डूबता जहाज़, कोई नहीं होगा सवार”

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की
  • देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
  • दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Met

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की

October 9, 2026
Dehradun

देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

October 9, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol