कुछ दिनों से भाजपा के कुछ विधायकों की नाराजगी सोशल मीडिया और बयानों के माध्यम से सामने आ रही है, जिस पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसी को भी पार्टी प्लेटफार्म से बाहर बयानबाजी की अनुमति नहीं है। उन्होंने साफ किया कि संगठन से जुड़े विषयों पर विधायक और दायित्वधारी सीधे प्रदेश अध्यक्ष से और सरकार से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बात करें।
सोशल मीडिया या समाचार पत्रों में इस तरह के बयान अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं और इस पर पार्टी बहुत सख्त रुख अपनाएगी। भट्ट ने बताया कि इस मामले को लेकर विधायक अरविंद पांडे और बिशन सिंह चुफाल से बात की गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि सभी मुद्दे पार्टी मंच पर ही उठाए जाएं, न कि बाहर बयानबाजी के जरिए।
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post