इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डामकोठी में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कुंभ से जुड़े कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र जारी की जाएंगी। उन्होंने सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात और पार्किंग सहित सभी स्थायी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही खड़खड़ी पुल और श्रीयंत्र पुल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा करने को कहा।
बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि कुंभ से संबंधित 33 स्थायी योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें सड़क, घाट, जलापूर्ति और सुरक्षा व्यवस्थाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post