मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। योजना के प्रथम चरण में 6 जनपदों की 484 एकल महिलाओं को ₹3.45 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करेगी।

उन्होंने बताया कि शेष जनपदों की महिलाओं को भी शीघ्र सहायता दी जाएगी। योजना के तहत विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, अपराध पीड़ित एवं ट्रांसजेंडर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए अधिकतम ₹2 लाख तक की परियोजनाओं पर अनुदान दिया जाएगा, जिससे राज्य की नारी शक्ति को नेतृत्व और आजीविका के नए अवसर मिलेंगे।
रेखा आर्या, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post