
देहरादून में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने हॉट सेंट्रिक, राजपुर रोड में निजी संस्थान में कार्यरत महिलाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध और बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वहीं कार्यक्रम में महिलाओं को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, निजी जानकारी साझा न करने, ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके तथा आत्मरक्षा के आवश्यक टिप्स बताए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जिलेभर में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले अपराधों से खुद को सुरक्षित रख सकें।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post