नगर निगम देहरादून द्वारा संचालित “स्वच्छता सप्ताह” अभियान के चौथे दिन शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सफाई व जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत विद्यार्थियों को कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छ आदतों और प्लास्टिक मुक्त परिसर के महत्व की जानकारी दी गई। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने छात्रों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया और उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाना है।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post