
हरिद्वार की सामाजिक संस्था गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट ने एक सराहनीय पहल के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश को 10 स्ट्रेचर ट्रॉलियां दानस्वरूप प्रदान की हैं। इस सहयोग से अस्पताल में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को जांच तथा उपचार के दौरान एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित करने में सुविधा प्राप्त होगी।
एम्स, ऋषिकेश में शुक्रवार को आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह तथा चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्याश्री को स्ट्रेचर ट्रॉली सौंपी गईं। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एम्स में मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। कई बार गंभीर मरीजों की अधिक संख्या के कारण संसाधन कम पड़ जाते हैं। ऐसे में यह सहयोग अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
उन्होंने गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट का यह योगदान जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी इस संगठन ने एम्स को 25 व्हील चेयर दान की थीं, जिनसे उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post