मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में C. R. Patil से भेंट कर वर्ष 2027 में Haridwar में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों और नमामि गंगे परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया, ताकि जनवरी से अप्रैल 2027 तक होने वाले महाआयोजन में गंगा की स्वच्छता और अविरलता सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए ₹253 करोड़, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त धनराशि, तथा इकबालपुर, कनखल और जगजीतपुर नहरों की क्षमता विस्तार का प्रस्ताव भी रखा गया। इन योजनाओं से हरिद्वार जिले के भगवानपुर और लक्सर क्षेत्र में लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा और पेयजल राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरिद्वार महाकुंभ 2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post