
देहरादून में एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के तहत दून पुलिस ने थाना सेलाकुई क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 3 किलो 291 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ललटू कुमार (22 वर्ष) एक स्थानीय निजी शिक्षण संस्थान में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र है, जो जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त स्थानीय नशेडियों, छात्रों एवं औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को महंगे दामों पर गांजा बेचने की फिराक में था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि पूछताछ में सामने आए वांछित अभियुक्त तरुण यादव की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post