मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चम्पावत में 38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण कर जनसंवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने यूकास्ट के ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यक्रम के तहत 50 मेधावी बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति और 50 विज्ञान छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे साइंस सेंटर का निरीक्षण भी किया और कई नई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें आवासीय परिसर निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सड़क निर्माण, मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण और हैंडपंप स्थापना शामिल हैं। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
पुष्कर सिह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post