Thursday, August 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में सीएम धामी ने उठाए उत्तराखंड के अहम मुद्दे

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि राज्यों के बीच बेहतर संवाद, सहयोग और समन्वय से देश के संतुलित एवं समग्र विकास को नई गति मिल सकती है।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 20, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM
2
VIEWS

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की। बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, आधारभूत संरचना विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि राज्यों के बीच बेहतर संवाद, सहयोग और समन्वय से देश के संतुलित एवं समग्र विकास को नई गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारी एवं समन्वित संघीय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली विश्वप्रसिद्ध मां नंदा राजजात यात्रा और दिव्य-भव्य कुंभ मेले की तैयारियों का विषय भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि ये आयोजन देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर हैं, जिनके सफल संचालन के लिए केंद्र और राज्यों के समन्वित सहयोग की आवश्यकता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों के सहयोग से दोनों आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल होंगे।

आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सीमावर्ती राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने और तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए राज्यों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें

Meeting

उत्तरकाशी में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

August 19, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में मत्स्य और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, बद्री गाय के संरक्षण पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश

August 19, 2026
Furkan Ahmed

SIR के तहत कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद का नाम हटाने की सिफारिश का मामला, कांग्रेस ने उठाए सवाल

August 19, 2026
Ambulance

डोईवाला-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, एक की मौत; 6 घायल

August 19, 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत विकास, पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

आईआईटी रुड़की और स्काईस्किल अकादमी मिलकर शुरू करेंगे ईवी टेक्नोलॉजी कोर्स

Next Post

खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई।

Next Post
Uttarakhand

खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई।

DM

मानसून-हीटवेव से निपटने को तैयार देहरादून प्रशासन, जरूरत पड़ने पर बदले जाएंगे स्कूल टाइमिंग्स

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

UKD

यूकेडी ने मनाया 48वां स्थापना दिवस, राज्य की पहचान और संसाधनों की रक्षा का लिया संकल्प

4 weeks ago
FRI

राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित उपस्थिति, तैयारियों का निरीक्षण

10 months ago
DM

तहसील परिसर में देखा गया डीएम का सख्त एक्शन

7 months ago
Finance Minister

SHG महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर वित्त मंत्री संग महत्वपूर्ण बैठक

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तरकाशी में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तरकाशी में मत्स्य और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, बद्री गाय के संरक्षण पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश
  • SIR के तहत कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद का नाम हटाने की सिफारिश का मामला, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

उत्तरकाशी में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

August 19, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में मत्स्य और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, बद्री गाय के संरक्षण पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश

August 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol