उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान प्रदेश की समसामयिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सौहार्द को मजबूत करता है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post