
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में स्वास्थ्य, अवसंरचना और आपदा प्रबंधन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित उपजिला चिकित्सालय में छह चिकित्साधिकारियों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹4 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। वहीं कुम्भ मेला-2027 के तहत हरिद्वार में प्रस्तावित पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर भवन निर्माण के लिए ₹50.27 करोड़ तथा हर की पैड़ी से ललतारों सेतु तक गलियों के सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण हेतु ₹9 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत हरिद्वार, चम्पावत, चमोली, उत्तरकाशी और देहरादून जिलों में बाढ़ सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए भी करोड़ों की धनराशि जारी करने का अनुमोदन किया गया है।
इसके अतिरिक्त ईमलीखेड़ा नगर पंचायत में लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए ₹13.90 लाख की स्वीकृति दी गई है। साथ ही पौड़ी गढ़वाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार, रिखणीखाल का नाम शहीद अनुज नेगी के नाम पर रखे जाने को भी मंजूरी प्रदान की गई है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post