मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री ने दुकानों पर स्वदेशी नाम पटिकाएं लगाने और दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय रोजगार, शिल्पकार और छोटे उद्यमी सशक्त होंगे तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल मिलेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठन और नागरिक शामिल हुए। सभी ने “स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ” के नारे लगाते हुए अभियान को समर्थन दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post