
कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को समय पर सेब के कार्टन उपलब्ध कराने, धराली क्षेत्र में अस्थायी भंडारण केंद्र स्थापित करने, आराकोट में कोल्ड स्टोरेज और नौगांव मंडी निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में किसानों, स्वयं सहायता समूहों और पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने सीमांत गांवों में अखरोट उत्पादन को बढ़ावा देने, राजकीय गार्डनों में अखरोट नर्सरी विकसित करने तथा फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना पर जोर दिया।
साथ ही, सेब की अति सघन बागवानी और दुर्गम क्षेत्रों में रोपवे निर्माण पर बल दिया। पॉलीहाउस निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में कृषि सचिव डॉ. एस.एन. पांडेय और कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post