
नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित नेशनल एसोसिएशन स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) के महाअधिवेशन में उत्तराखंड के लघु व्यापारी नेता संजय चोपड़ा को दूसरी बार नासवी रत्न सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह और राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।
सम्मान के बाद हरिद्वार प्रथम वेंडिंग जोन में लघु व्यापारी संगठनों ने बैठक कर संजय चोपड़ा का स्वागत किया और नासवी नेतृत्व का आभार जताया।
संजय चोपड़ा ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से रेड़ी-पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को संगठित कर उनकी न्यायसंगत मांगों के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से अब उत्तराखंड के नगर निगमों में फेरी नीति के तहत वेंडिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे लघु व्यापारियों को स्वरोजगार का अवसर मिल रहा है।
लघु व्यापारी नेता संजय चोपड़ा
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post