
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्यानाचट्टी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, आपदा प्रबंधन दलों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली।
सीएम धामी ने कहा कि आपदा के इस कठिन समय में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा जरूरतमंद लोगों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा और प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया और आपदा प्रबंधन दलों की तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि विस्थापित परिवारों के अस्थायी आवास, खाद्य सामग्री, चिकित्सा सुविधाएं और आवश्यक संसाधन तुरंत उपलब्ध कराए जाएं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post