Friday, September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

Crime Patrol by Crime Patrol
August 10, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Kanwar
2
VIEWS

2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिले और देश खेलों के क्षेत्र में विश्व की खेल महाशक्ति बने, इस संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा शुरू की। उन्होंने हरकी पैड़ी से गंगाजल उठाकर करीब 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की और ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने का संकल्प लिया है।

कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद हर-हर महादेव के जयघोष के बीच उन्होंने गंगाजल से भरी कांवड़ उठाई और पैदल ऋषिकेश के लिए रवाना हुईं। इस दौरान कई खेल प्रेमी भी उनके साथ यात्रा में शामिल हुए। भोलेनाथ के भक्ति गीतों के बीच सुबह-सवेरे शुरू हुई कांवड़ यात्रा का माहौल भक्तिमय नजर आया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-10-at-11.04.46.mp4

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज, महेश पुरी महाराज समेत कई साधु-संत मौजूद रहे। संतों ने खेल मंत्री के संकल्प और भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था की सराहना की।

इसे भी पढ़ें

Uttrarakhand

उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण

September 24, 2026
Joining

सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना

September 24, 2026
Highcourt

HC ने हटाई किच्छा नगर पालिका चुनाव पर लगी रोक शुरू होगी मतगणना

September 24, 2026
Meeting

धान खरीद एक अक्टूबर से होगी शुरू, एमएसपी पर किसानों से होगी खरीद

September 24, 2026

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उनके दो प्रमुख संकल्प हैं। पहला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को मिले और उसका सफल आयोजन हो। दूसरा, भारत को खेलों के क्षेत्र में विश्व की खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनके दोनों संकल्प अवश्य पूरे होंगे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि खेलों के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने भगवान शिव से कामना की कि रेखा आर्य के दोनों संकल्प पूरे हों और भारत खेल जगत में नई ऊंचाइयां हासिल करे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी देगी।

गौरतलब है कि खेल मंत्री रेखा आर्य ने पिछले वर्ष भी हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर करीब 22 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा की थी। उन्होंने वीरभद्र मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया था और उस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया था।

इस बार रेखा आर्य ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी और भारत को खेल महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया है। उनके पति भी इस यात्रा में उनके साथ पैदल कांवड़ लेकर चल रहे हैं। यात्रा के दौरान आस्था के साथ खेल और राष्ट्र गौरव का संदेश भी देखने को मिल रहा है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-10-at-11.04.47-1.mp4

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-10-at-11.04.47.mp4

 

मंत्री रेखा आर्य

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवमय हुआ हरिद्वार, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Next Post

खानपुर में SIR को लेकर विवाद, विधायक ने लगाए 15 हजार वोट काटने की साजिश के आरोप

Next Post
Umesh Kumar

खानपुर में SIR को लेकर विवाद, विधायक ने लगाए 15 हजार वोट काटने की साजिश के आरोप

Teej

कश्यप ट्यूशन प्वाइंट में धूमधाम से मनाया गया तीज मिलन समारोह

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Kumbh Mela

कुंभ मेले की तैयारी को लेकर केंद्र ने जारी किए 500 करोड़, राज्य सरकार ने जताया आभार

7 months ago
UKD

देवभूमि को ‘दानवभूमि’ बनाने का आरोप, उक्रांद आक्रामक

1 year ago
Chief Secretary Anand Bardhan

पूंजीगत व्यय में तेजी लाने के निर्देश, KPI-KOI पर विशेष फोकस

1 year ago
Protest

सिटी बस यूनियन का प्रदर्शन, परिवहन विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण
  • सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
  • HC ने हटाई किच्छा नगर पालिका चुनाव पर लगी रोक शुरू होगी मतगणना

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Uttrarakhand

उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण

September 24, 2026
Joining

सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना

September 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol