
देहरादून के सबसे बड़े दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की कमी अब मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। स्थिति ये है कि कई महत्वपूर्ण विभाग बिना डॉक्टरों के ही चल रहे हैं। मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते परेशान हो रहे हैं. आपको बता दें कि दून अस्पताल के सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और क्षय रोग विभाग में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है।
सर्जरी विभाग में एक-एक डॉक्टर के भरोसे सैकड़ों मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं प्लास्टिक सर्जन का पद भी खाली है। टीबी चेस्ट विभाग की हालत भी ठीक नहीं है। यहां मरीज तो पहुंच रहे हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने से इलाज प्रभावित हो रहा है। दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
डॉ. एनएस बिष्ट , उप चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post