
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) की Alumni Meet-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 2019 से 2024 तक 26,800 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य था, जिसमें से अब तक 26,000 युवाओं का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है और 21,000 से अधिक को रोजगार से जोड़ा गया है।
उन्होंने गर्वपूर्वक कहा कि DDU-GKY योजना के क्रियान्वयन में उत्तराखंड लगातार पाँच वर्षों से देश में प्रथम स्थान पर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि एल्यूमनी मीट प्रशिक्षित युवाओं के अनुभव साझा करने और नए प्रशिक्षुओं को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post