
शिवालिक नगर में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह के घर दिनदहाड़े हुई लूट मामले को लेकर कांग्रेस और जाट महासभा के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों की संलिप्तता और रिकवरी मामले में प्रशासन निष्क्रिय दिख रहा है।
प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने बताया कि लूट के आरोपी ने पैसे देने की बात कही थी, लेकिन पीड़ित को सही रकम नहीं मिली। इसके बावजूद वरिष्ठ नागरिक और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह की साख पर प्रश्न उठाया गया।
महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर है, आमजन भय में जी रहे हैं, और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो रही। अन्य नेताओं ने भी आरोप लगाया कि दिनदहाड़े हुई डकैती, चैन स्नेचिंग और अन्य घटनाओं में राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिससे अपराधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
सभी पदाधिकारियों ने पुलिस से मांग की कि लूट का सारा माल तुरंत बरामद किया जाए, अपराधियों को पकड़ा जाए और मास्टरमाइंड पर कड़ी कार्रवाई हो।
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post