
प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी उपली रमोली में स्थित सेम मुखेम नागराजा धाम में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक एवं ऐतिहासिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने पहुंचकर भगवान सेम नागराजा के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण होने की प्रार्थना की।
मेले में पहुंचे बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) राजेश्वर पैन्यूली ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सेम नागराजा का यह त्रिवार्षिक मेला भक्तों की आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। पैन्यूली ने सभी भक्तों के कल्याण और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।
सेम मुखेम धाम से जुड़ी मान्यता के अनुसार, प्राचीन समय में भगवान कृष्ण ने यहां अवतार लिया था और वीरभड़ गंगू रमोला से भूमि मांगी थी। पहले रमोला ने भूमि देने से इनकार किया, लेकिन भगवान कृष्ण द्वारा स्वप्न में दर्शन दिए जाने के बाद उन्हें दो पुत्रों का वरदान प्राप्त हुआ। इसके पश्चात रमोला ने भूमि दान में दी, जहां भगवान कृष्ण ने रासलीला रचाई। तभी से इस पावन स्थल पर हर तीसरे वर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।
मेले ने इस बार भी धार्मिक आस्था, परंपरा और स्थानीय संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post