गैरसैण विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा लगातार विरोध और हालही में हुए प्रदर्शन के चलते भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कांग्रेस पार्टी पर हल्ला बोला है___प्रदेश महामंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा बजट सत्र के दौरान अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है, जिसके माध्यम से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में विकास कार्य किये जाएंगे और प्रदेश की जनता को लाभ भी दिया जायेगा_उन्होने प्रदेश कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जब भी गैरसैण में सत्र आहूत किया जाता है तब तब कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन व सत्र का बहिष्कार करने की कोशिश की जाती है__कुंदन परिहार ने हिदायत देते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहा बजट सत्र एक महत्वपूर्ण सत्र है और सदन में कांग्रेस को भी सकरात्मक रुख अपनाकर अपनी समस्याओं को रखना चाहिए जिससे उपयुक्त विषय पर चर्चा की जा सके, लेकिन बार बार कांग्रेस का विरोध करना यही दर्शाता है कि कांग्रेस सत्र के दौरान चर्चा से भाग रही हैं।
कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post