रामनगर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर की मुख्य सड़क पर नारेबाज़ी करते हुए बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी ने गुंडागर्दी और पैसों के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा किया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा ने जनादेश की अवहेलना की है और कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव में हुई धांधली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। इस विरोध के साथ नैनीताल जिला पंचायत चुनाव को लेकर सियासी घमासान और गहराता दिख रहा है।
रणजीत रावत, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस
Reported By: praveen Bhardwaj












Discussion about this post