देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस की राज्य स्तरीय रैली व राजभवन घेराव के प्रचार हेतु लगाए गए बैनर-पोस्टर बिना सूचना हटाए जाने के खिलाफ किया गया।
प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए निष्पक्ष जांच व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post