देहरादून के बल्लीवाला चौक स्थित वैडिंग पॉइंट में कांग्रेस द्वारा “उत्तराखंड राज्य गीत की वर्षगांठ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य के आधिकारिक गीत “उत्तराखंड देवभूमि–मातृभूमि” की सरकारी उपेक्षा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा विशिष्ट अतिथि गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी रहे। दीप प्रज्वलन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य गीत का सामूहिक गायन किया। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने भावुक होकर गीत की पंक्तियां गाईं और कहा कि यह गीत उन्होंने मातृभूमि की सेवा में बनाया था, लेकिन आज इसकी उपेक्षा उन्हें गहरी पीड़ा देती है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य गीत पूरे उत्तराखंड की धरोहर है, किसी एक सरकार की नहीं, लेकिन राजनीतिक संकीर्णता के चलते इसे हाशिये पर डाल दिया गया। वहीं गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य गीत को दबाना उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना को दबाने जैसा है।
कार्यक्रम के अंत में अभिनव थापर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस राज्य गीत की अनदेखी को देवभूमि की आत्मा के साथ अन्याय मानती है और इसके सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
Reported By: Krishna Kumar












Discussion about this post