राजधानी देहरादून के यूसीएफ भवन में युवा आह्वान संस्था द्वारा 6वां युवा विधानसभा की शुरुआत हो गई है। यह कार्यक्रम 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान युवा आह्वान संस्था द्वारा उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं से चुने गए 70 लोगों को विधानसभा सदस्य के रूप में सदन के पहले सत्र में भूमिका निभाने का अवसर मिला जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के किरदार में तमाम युवा नज़र आए।
वहीं सदन में उत्तराखंड के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुईं। इस बीच युवा आह्वान के निदेशक रोहित ध्यानी ने कहा कि हमारा मकसद है कि हम इस सदन के माध्यम से सरकार को युवाओं के मुद्दों से अवगत कराएं। वहीं युवा विधानसभा में मुख्यमंत्री का किरदार निभा रहे रोहित नेगी ने कहा कि इस सदन में हम अगले दो दिनों तक टेक्नोलॉजी के विषय पर चर्चा करें क्योंकि जितनी बेहतर हमारी टेक्नोलोजी होगी उतने ही रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। वहीं दूसरी तरफ युवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के किरदार निभा रहे गंगा प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि हम इस सदन में उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों की पैरवी करेंगे।
रोहित ध्यानी, निदेशक, युवा आह्वान
रोहित नेगी, युवा विधानसभा के मुख्यमंत्री
गंगा प्रसाद बहुगुणा, युवा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष
रिया राणा, युवा विधानसभा के विधायक
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post