देहरादून में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने सहसपुर विकासखंड में तंबाकू विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया। थाना सेलाकुई पुलिस के साथ ICFAI यूनिवर्सिटी के आसपास 20 दुकानों का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान 11 दुकानदार कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें कई दुकानदार शैक्षणिक संस्थान के पास तंबाकू उत्पाद बेचते मिले। टीम ने सभी के खिलाफ चालान कर कुल ₹2010 का अर्थदंड वसूला।
अधिकारियों ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री प्रतिबंधित है और बिना चेतावनी संदेश वाले तंबाकू उत्पाद बेचना भी गैरकानूनी है।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post