
आज प्रातः 9:45 बजे 6.2 तीव्रता के भूकंप के तेज झटकों से जनपद में दहशत का माहौल बन गया। झटके महसूस होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर घरों से बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य जिला आपात परिचालन केंद्र पहुंचे और स्थिति की समीक्षा करते हुए आईआरएस प्रणाली को तत्काल सक्रिय किया। उन्होंने सभी तहसीलों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों से जानमाल की विस्तृत जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं।
इसी क्रम में प्रशासन द्वारा आज जनपद में सात स्थलों पर मॉक ड्रिल भी आयोजित की जा रही है, जिनमें—
-
जिला अस्पताल
-
जीआईसी बड़कोट
-
डुंडा ब्लॉक कार्यालय कॉलोनी
-
33 केवी विद्युत उपकेंद्र लदाड़ी
-
जांगला ब्रिज
-
सिलक्यारा टनल
-
केदारताल क्षेत्र
मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन की तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि वास्तविक आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post