
देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों को सामने रखा जैसे समान कार्य के लिए समान वेतन और उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण—को विस्तार से रखा।
बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही उपनल कर्मचारियों के पक्ष में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा, जिससे हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
बैठक के दौरान उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, हरीश कोठारी, पी.एस. बोरा, एवं जगतराम भट्ट मौजूद रहे।
उपनल कर्मियों की लंबित मांगों पर सरकार के इस सकारात्मक संकेत से कर्मचारियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके हित में बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post