
हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया। वन विभाग में संविदा पर तैनात एक प्लांटेशन वॉचर की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेवा लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का निवासी था। वह टांडा रेंज में वन विभाग के अंतर्गत संविदा पर प्लांटेशन वॉचर के पद पर कार्यरत था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात मेवा लाल और उसके साथी तिवारी सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर आरोपी तिवारी सिंह ने पास में रखी कुल्हाड़ी से मेवा लाल पर हमला कर दिया। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही Haldwani Police और टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
Manoj Katyal ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुए आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post