नगर निगम देहरादून में मेयर सौरभ थपलियाल ने स्वास्थ्य विभाग और सफाई निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में दीपावली पर्व के दौरान चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान और अतिरिक्त कूड़ा उठान की प्रगति पर चर्चा हुई। मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि 11 अक्टूबर से अब तक नगर निगम द्वारा 1063.73 टन अतिरिक्त कचरे का संकलन किया गया है। शहर से प्रतिदिन 100 से 150 टन अतिरिक्त कचरा उठाया जा रहा है। इसके लिए निगम ने अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य वाहन लगाए हैं, साथ ही सभी कूड़ा संग्रहण वाहनों को अतिरिक्त ईंधन भी उपलब्ध कराया गया है ताकि त्योहारों के दौरान बढ़े कचरे का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। निगम द्वारा प्रतिदिन 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ग्रीन वेस्ट संग्रह के लिए भी चलाई जा रही हैं।
मेयर थपलियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साफ-सफाई संबंधी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने शीशमबाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट और कारगी एमटीएस को दोनों शिफ्टों में कार्य जारी रखने के निर्देश दिए ताकि सफाई व्यवस्था निर्बाध रूप से चलती रहे
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post