देहरादून में भारत सरकार की युवा आपदा योजना के तहत चमोली जनपद के 50 एनसीसी कैडेट्स का 14 से 20 नवंबर तक ओल्ड बुचड़ी गढ़ी कैंट में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में कैडेट्स को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, जंगल की आग, सीएनबीआर (केमिकल, न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल) डिजास्टर, फर्स्ट एड, रस्सी बचाव तकनीक, रोड सेफ्टी, स्ट्रेचर बनाना, सैटेलाइट फोन उपयोग सहित कई विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स को फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में तैयार करना है, ताकि आपदा के दौरान त्वरित राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post