देहरादून में होली के दौरान युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजीव नगर निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए विकास रावत और संजीव नेगी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी देहरादून ने त्योहार के दौरान हुड़दंग और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post