
यातायात नियमों के पालन को लेकर देहरादून संभाग के अंतर्गत परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस बात पर देहरादून के आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि मुख्य रूप से दुपहिया वाहनों को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को चलाया गया जिसमें ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाना और स्कूल के नाबालिग बच्चों द्वारा दुपहिया वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई और हमने 600 से ज्यादा चालान किए और 52 वाहन ज़ब्त किए।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ ऐसे स्कूली बच्चे पाए गए जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था लेकिन वो मोटरसाइकिल चलाते हुए पाए गए जिसके लिए हमने बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वो अपने बच्चों को बालिग होने तक दुपहिया वाहन चलाने न दे अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।
संदीप सैनी, आर.टी.ओ प्रशासन, देहरादून
Repoted By: Shiv Nararayan













Discussion about this post