देहरादून में हर्षल फाउंडेशन द्वारा इंद्रा नगर के शास्त्रीनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुभारती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श दिया।
इस दौरान बीपी व शुगर की निःशुल्क जांच तथा दवाइयों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post